सर्द मौसम में गर्म कपड़े पा स्लम एरिया के बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

--Advertisement--

सर्द मौसम में गर्म कपड़े पा स्लम एरिया के बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

कुल्लू – अजय सूर्या

‘टीम सहभागिता’ संस्था द्वारा कुल्लू में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य 27 फरवरी को संस्था के छठे स्थापना दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के समापन के बाद संस्था के उपाध्यक्ष राज सिंघानिया के नेतृत्व में टीम ने कुल्लू के स्लम एरिया में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान, जरूरतमंद बच्चों और बड़ों को कपड़े बांटे गए। टीम सहभागिता का यह प्रयास उन लोगों को समर्थ बनाने के लिए है, जो गर्मियों और सर्दियों में कपड़ों की कमी से पीड़ित हैं।

सहभागिता के प्रदेशाध्यक्ष बीजू ने बताया कि सहभागिता एक ग़ैर सरकारी संस्था है। टीम सहभागिता के सदस्य समय-समय पर सर्दियों और गर्मियों में यहां ज़रूरत के कपड़े बांटते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में हमारा मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, समरसता और समृद्धि को सुनिश्चित करना है। हमारा उद्देश्य समाज में सामूहिक उत्थान को प्रोत्साहित करना और सभी के लिए समानता की दिशा में कदम बढ़ाना है।

बता दें कि ये कपड़े कुल्लू के बहुत से दानी सज्जनों द्वारा दान में दिए गए थे, जिसके लिए टीम सहभागिता ने सभी का आभार भी व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पूर्ण चंद, अमन, सोनू, संजू, श्रवण, जयसिंह, गुड्डू, नेहा, इशू, बिंदू, भावना, मेहुल, कपिल, शगुन, पूजा भारती, देवराज, जितेंद्र, सृष्टि, जोगिंद्र, शीतल, राजेश, प्रिय, अननया, विजय, जितेंद्र, पवन आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...