सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

--Advertisement--

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलवाई सद्भावना दिवस की शपथ।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को चंबा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रातः 11 बजे कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलवाई।

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ दिलवाई।

इसके अलावा जिला के अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा भी सद्भावना दिवस की शपथ दिलवाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...