संतरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा: साढ़े आठ रुपये किलो बिकेगा किन्नू-संतरा, विभाग ने खोले 50 खरीद केंद्र

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों से साढ़े आठ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बी ग्रेड का संतरा, किन्नू और माल्टा उद्यान विभाग खरीदेगा। विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले एक रुपये का रेट बढ़ाया है। विभाग ने प्रदेश भर में 54 खरीद केंद्र बनाए हैं। सबसे अधिक 21 खरीद केंद्र कांगड़ा में बनाए गए हैं। मंडी जिले में 13 केंद्रों का गठन किया गया है।

उद्यान विभाग ने नींबू प्रजाति के फलों को खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किए है। विभाग की ओर से जारी किए गए समर्थन मूल्य के अनुसार बी ग्रेड का संतरा, माल्टा व किन्नू के किसानों-बागबानों को साढ़े आठ रुपये दिए जाएंगे, जबकि सी ग्रेड में इन्हीं फलों के आठ रुपये विभाग किसानों को भुगतान करेगा। वहीं किसी भी श्रेणी के गलगल के सात रुपये किसानों को दिए जाएंगे।

किस जिले में कितने केंद्रों का किया गठन

उद्यान विभाग ने नींबू प्रजाति के इन फलों की खरीद के लिए कांगड़ा में सबसे अधिक 21 खरीद केंद्रों का गठन किया है, जिनमें से 11 केंद्र एचपीएमसी और 10 केंद्र हिमफेड खोलेगा।

मंडी में एचपीएमसी 13 केंद्र खोलेगा। इसके अलावा  ऊना में पांच, हमीरपुर में पांच, बिलासपुर में पांच सिरमौर और सोलन में दो-दो, जबकि कुल्लू जिले में एक खरीद केंद्र खोल गया है। नींबू प्रजाति के फलों की खरीद के लिए जिला भर में खरीद केंद्र खोले गए हैं।

इस दौरान एचपीएमसी और हिमफेड के जरिये केंद्र खोले गए हैं, ताकि किसानों-बागबानों को अपने नींबू प्रजाति के फलों को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। किसान-बागबान इस फलों को 15 फरवरी 2022 कर केंद्रों में बेच सकते हैं – डॉ कमलशील नेगी, डिप्टी डायरेक्टर, उद्यान विभाग कांगड़ा।

कहां-कहां बनाए गए हैं केंद्र

कांगड़ा- बैजनाथ, भोग्रवां, बनखंडी, भेडू महादेव, ढलियारा, डाडासीबा, इंदपुर, जाच्छ, ज्वालामुखी, ज्वाली, कंदरोड़ी, खुंडियां, कसबा कोटला, लंज, लंबागांव, नगरोटा बगवां, नगरोटा सूरियां, पंचरुखी, परागपुर, रानीताल, शाहपुर।

मंडी- बरयारा, चैलचौक, धर्मपुर, जड़ोल, जोगिंद्रनगर, कोटली, नलसर, रिवालसर, सरकाघाट, शौलीखड्ड, सुराड़ी, तलीयार, समराहन।

ऊना- अरब, बंगाणा, गगरेट, सलोह, ऊना।

हमीरपुर- भीजड़ी, हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, तरक्वाड़ी।

बिलासपुर- बरोहा, कलोल, नीलहारी, नीहाल, स्वारघाट।

सिरमौर- बगथान, ढोलाकौन।

सोलन- नालाघड़, परवाणू।

कुल्लू- लूहरी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...