लंज:79 रुपए का रिचार्ज करवाने के बाद पूर्व मास्टर के खाते से उड़ गए 24 हजार

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

सेवानिवृत्त शिक्षक को अपने अकाउंट से एयरटेल का 79 रुपये का रिचार्ज करना महंगा पड़ गया। रवि डोगरा ने बताया कि उन्होंने 27 नवंबर को अपने अकाउंट से 79 रुपये का एयरटेल का रिचार्ज किया था।उसके बाद न जाने कैसे उनके अकाउंट से 29 नवंबर को तीन बार 5-5 हजार रुपये कुल राशि 15 हजार निकल गए। उसके बाद भी एक दिसंबर को तीन चार बार कुल 9 हजार रुपये निकल गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की निकासी का कोई मैसेज नहीं आया। यहां तक कि किसी प्रकार का ओटीपी भी नहीं आया, न ही उन्होंने किसी से कोई जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट में और भी पैसे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें 1 दिसंबर पेंशन आने का मैसेज आया तो उन्होंने पाया कि उनके अकाउंट में पैसे कम हैं फिर अपने बेटे को बताया कि उनके अकाउंट में पेंशन आने के बाद कम राशि दर्शायी जा रही है।

इस पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके पैसे किसी ने उड़ा लिए है। वहीं उन्होंने बताया कि बैंक में शिकायत की है कि उनके पैसे ऐसे कैसे निकल सकते हैं।

वहीं, पीएनबी शाखा प्रबंधक मसरूर अभिषेक ने बताया कि हमने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और साइबर सैल को कर दी है। पूरी जांच के बाद पता चल जाएगा कि कैसे यह पैसे निकले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...