चढ़ाई पर बैक होकर पलटी मक्की के बीज से भरी जीप, एक की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा 

खुंडियां थाना के तहत फेतला (थाटी) नामक स्थान पर एक जीप के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह (50) निवासी गुरदास नंगल पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा सुनील ने की है।

जानकारी के अनुसार खुंडियां के अधीन आते गांव फेतला थाटी में एक जीप गांव से मक्की का बीज लेकर उक्त सड़क पर जा रही थी कि अचानक चढ़ाई के दौरान चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और जीप बैक होने के बाद पलट गई।

गांव के लोगों को जैसे ही हादसे की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलैंस की सहायता से बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और साथ ही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे। हालांकि चालक समेत बाकी बचे लोग सभी सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी खुंडियां प्यार चंद की अगुवाई में एएसआई किशोर चंद व उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...