शिमला में भूस्खलन, 14 साल की किशोरी की मौत…दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी के उपनगर ढली में पेट्रोल पम्प के नजदीक बुधवार तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी। जबकि, दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है।

मृतक की पहचान करीना (14) पुत्री सतपाल के रूप में हुई है। घायलों में आशा (16) वर्ष व कुलविंदर (24) शामिल हैं। ये सभी एक परिवार से सम्बंध रखते हैं और हरियाणा के जीरकपुर के रहने वाले हैं। भूस्खलन की जद में आने से एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परिवार ने आयुर्वेदिक दवा बेचने का काम करता है और इन्होंने ढली में सड़क किनारे एक टैंट लगाया हुआ था। परिवार के सदस्य इसी टैंट में रह रहे थे।

सुबह 5 से 6 बजे के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने से टैंट तबाह हो गए और परिवार के 3 सदस्य कीचड़ में दब गए। इनमें एक की मौत हो गई और दो चमत्कारिक रूप से बच गए, जिनका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार रात से ही राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। धर्मषाला, शिमला, बिलासपुर, कुफरी में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है।
ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...