अनियंत्रित कार ने खड़े टैंकर को मारी टक्कर, बच्चे समेत चार घायल

--Advertisement--

Image

ऊना, 06 जुलाई – अमित शर्मा

जनपद के बहड़ाला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां अनियंत्रित  कार ने खड़े टैंकर को टक्कर मार दी है। जिसमें बच्चों समेत चार घायल हुए हैं। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर का एक परिवार बुधवार सुबह गाड़ी (JK 02BE – 3706/) में सवार होकर मैहतपुर से ऊना की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहड़ाला पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के साहिल, घनैया, प्रियंका व रजनी अमरोल जख्मी हुए हैं।

वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...