मणिकर्ण में फटा बादल, पुल सहित बहे मकान व रेस्टोरेंट, चार लोग लापता

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में जारी मानसून की बारिश अब तबाही मचाने लग गई है। बुधवार तड़के जिला कुल्लू के मणिकर्ण में चोज नाले में बादल फट गया। पार्वती नदी के सहायक नाले चोज में बुधवार तड़के बादल फटने से एक कैपिंग साइट तबाह हो गई है। चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर है। बगीचों और खेतों को भी नुकसान हुआ है। हलाकि पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन बाढ़ में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

उधर, मलाना मार्ग में भी नाले और सड़क पर काफी मलवा आ गया है। मलाना प्रोजेक्ट के कार्यालय और शैड बह गए हैं। प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान हुआ है, लेकिन यहां सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्य मे जुटी हुई है। इसके अलावा कई मार्ग बंद होने की जानकारी है। शेंशर मार्ग में भूस्खलन हो गया है। जिस कारण इस मार्ग में वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...