शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे JOA IT-817 के अभ्यर्थी, एक की बिगड़ी तबीयत

--Advertisement--

शिमला, 12 फरवरी – नितिश पठानियां

तीन दिन के क्रमिक अनशन के बाद अब जेओए आईटी (JOA IT) 817 सहित अन्य पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ़ सोमवार से शिमला में भूख हड़ताल शुरू कर दी है जो एक महीने तक चलेगी। लोक सभा चुनावों के आगाज़ के साथ ही सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा में तब्दील होगी।

एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी की हिमाचल प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने बताया कि क्रमिक अनशन के बाद आज से सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की जा रही है।

सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए कमेटी बनाई है, जो परिणाम और ज्यादा लटकाने के लिए बनी है, जबकि कमेटी चाहे तो सप्ताह में ही अपना निर्णय ले सकती है। लेकिन सरकार बेरोजगारों के दर्द को समझ नहीं रही है।

शिमला में अभ्यर्थी 3 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी सुध नहीं ले रहा। एक अभ्यर्थी की आज तबीयत भी बिगड़ी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। एक महीने की भूख हड़ताल के बाद लोकसभा चुनाव आचार संहिता शुरू होते ही बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सरकार के खिलाफ़ न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...