शिक्षा सचिव राकेश कंवर महाविद्यालय चंबा में समस्त शिक्षा अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

--Advertisement--

जिला के समस्त शिक्षा अधिकारियों के साथ कल उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन, शिक्षा सचिव राकेश कंवर करेंगे बैठक की अध्यक्षता

चंबा, 19 नवंबर – भूषण गुरुंग

उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च विकास महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर 20 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंबा में समस्त शिक्षा अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉम्प्लेक्स स्कूलों के सुचारु संचालन, विद्या समीक्षा केंद्र के प्रभावी क्रियान्वयन व UDISE डेटा के प्रबंधन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में जिला चंबा के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रधानाचार्य/कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च पाठशालाओं के मुख्याध्यापक/कार्यवाहक मुख्याध्यापक, समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा सेंटर हेड टीचर व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि उपनिदेशक स्कूल शिक्षा माध्यमिक, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवत्ता), व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...