“विजन डलहौजी” पुस्तक का भव्य विमोचन

--Advertisement--

डलहौज़ी/चम्बा – भूषण गुरुंग

नगर परिषद डलहौज़ी द्वारा तैयार की गई विकास रूपरेखा एवं भविष्योन्मुखी योजनाओं पर आधारित “विजन डलहौजी” पुस्तक का आज भव्य विमोचन किया गया। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सर्किट हाउस डलहौज़ी में आयोजित विशेष समारोह में पुस्तक का अनावरण किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी और कांग्रेस युवा नेता अमित भरमौरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर परिषद डलहौज़ी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार समेत विभागीय कर्मचारियों ने मंत्री महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

“विजन डलहौज़ी” पुस्तक शहर के भविष्य की रूपरेखा, विकास दृष्टि, आधारभूत संरचना, तथा स्मार्ट और सुव्यवस्थित नगर निर्माण से संबंधित योजनाओं को समर्पित है। समारोह में वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि यह दस्तावेज़ डलहौज़ी के सतत एवं संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...