वाहन मालिकों को बड़ा झटका, सरकार ने 10 गुना तक बढ़ा दी फिटनेस टेस्ट फीस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुराने वाहन मालिकों को बड़ा झटका लगा है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज ने पूरे देश में वहान फिटनेस टेस्ट की फीस में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव वाहन की उम्र को लेकर किया गया है।

पहले अधिक फीस का स्लैब 15 साल से पुराने वाहनों पर लागू होता था, लेकिन अब सरकार ने यह सीमा घटाकर 10 साल कर दी है। यानी अब 10 साल पूरा कर चुके वाहनों पर भी अधिक फीस लगना शुरू हो जाएगी।​

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज़ (MoRTH) ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में संशोधन करते हुए फिटनेस टेस्ट की नई दरें जारी की हैं। नई व्यवस्था में गाड़ियों को तीन अलग-अलग एज ग्रुप में बांटा गया है। 10 से 15 साल, 15 से 20 साल और 20 साल से अधिक पुरानी गाड़ियां।

जैसे जैसे गाड़ियों की उम्र बढ़ेगी वैसे-वैसे फिटनेस टेस्ट का खर्च भी बढ़ेगा। पहले 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों के लिए एक समान फीस लगती थी, लेकिन अब नियम बदल चुके हैं और हर कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग फीस ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...