शर्मसार: अस्पताल में नहीं मिला शव वाहन, बाइक पर मां का शव ले जाने को मजबूर हुआ बेटा

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक शव वाहन न मिलने के चलते अपनी मां के शव को बाइक पर बांधकर करीब 83 किलोमीटर दूर ले जाने को मजबूर हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि अनूपपुर जिले के गोडारु गांव के सुन्दर यादव ने दो दिन पहले सांस की तकलीफ के कारण अपनी मां जयमंत्री यादव (63) को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तकलीफ कम न होने पर सुन्दर ने मां को शनिवार दोपहर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज करवा कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां रात तीन बजे जयवन्ती का निधन हो गया।

शहडोल मेडिकल कॉलेज से औपचारिकता के बाद सुबह मां का शव मिलने के बाद जब सुन्दर ने शव वाहन की तलाश की तो टैक्सी वालों ने पांच हजार रूपए की मांग की, जो उसके पास नहीं था। गरीबी में जुगाड़ करके एक पटरे में मां के शव को बांध कर सुन्दर अनूपपुर जिले के केशवाही के पास स्थित अपने गांव गोडारु पहुंचाया।

वहीं, जब वाहन के संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ शिरालकार से पूछा तो उन्होंने शव वाहन न होने की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...