अगस्‍त के पहले दिन राहत की खबर, गैस सिलेंडर के दाम में कमी, हिमाचल में यह है नया रेट

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के रेट में कमी कर उपभोक्‍ताओं को कुछ राहत दी है। धर्मशाला में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपये कम हो गए हैं। कमर्शियल गैस का सिलेंडर धर्मशाला में पहले 2162 रुपये में बिक रहा था। लेकिन अब यह तीस रुपये कम होकर उपभोक्ताओं को 2132 रुपये में मिलेगा।

पहली अगस्त को ही उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी होने से कुछ राहत जरूर मिलेगी। वहीं, खाद्य पदार्थों की महंगाई पर भी कुछ लगाम लगने की उम्‍मीद बंधी है।

आपको बता दें कि आज से धर्मशाला में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 2162 रुपये के बजाय 2130 रुपये में मिलेगा। हालांकि अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं पेट्रोल व डीजल उसी मूल्य पर धर्मशाला व जिला कांगड़ा में मिल रहे हैं, जिस रेट पर पहले दिए जा रहे थे।

घरेलू सिलेंडर पर कोई राहत नहीं 

भले ही ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की हो, लेकिन घरलू सिलेंडर के दाम वहीं के वहीं हैं। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पुराने ही दाम पर मिल रहा है। छह जुलाई को इसके दाम में भारी इजाफा किया गया था। ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये तक का इजाफा किया था। इसके बाद से इसके दाम 1000 रुपये के पार ही बने हुए हैं।

यह बोली अनिल गैस एजेंसी की संचालिका

धर्मशाला में अनिल गैस एजेंसी की बात करें तो यहां पर नई कम हुई दरों के तहत सिलेंडर मिल रहा है। अनिल गैस एजेंसी की संचालिका ऋतु सरोत्री ने बताया कि गैस के व्यवसायिक सिलेंडर के दाम में 30 रुपये की कमी आई है। पहले यह 2162 रुपये में देते थे आज से 2130 रुपये में दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कम मूल्यों पर उपभोक्ता के लिए आज से ही यह उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...