विधायकों को पैंशन लगवाने वाले पूर्व विधायक अमर सिंह का निधन, सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शाेक

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

जनसंघ और जनता पार्टी के टिकट पर मेवा विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रहे चौधरी अमर सिंह (82) का बुधवार को निधन हो गया। भोरंज विस क्षेत्र के गांव रोपड़ी के रहने वाले पूर्व विधायक घर में सीढ़ियाें से गिरे और जब तक अस्पताल पहुंचाया तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

ये वही पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह हैं जिनकी गरीबी को देखकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाईएस परमार ने पूर्व विधायको को पैंशन का प्रावधान किया था। वहीं पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के अंतिम संस्कार में भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा, तहसीलदार अनिल, बीडीओ वीरेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा महामंत्री चमन ठाकुर व अशोक ठाकुर सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख                                                                                             वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित तमाम मंत्रियाें व नेताओं ने चौधरी अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि ” भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें”।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...