विद्युत कर्मी ने किराए के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, लाइनमैन ने देखा तो उड़ गए होश

--Advertisement--

विद्युत कर्मी ने किराए के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, लाइनमैन ने देखा तो उड़ गए होश

नयनादेवी/बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नयनादेवी के समीप घवांडल में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की (27) निवासी गांव जड्डू गुलजार व तहसील झंडूता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार लखविंद्र सिंह नयनादेवी में विद्युत बोर्ड में कार्यरत था तथा घवांडल में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह गत शाम तक ड्यूटी पर था, लेकिन मंगलवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इस पर उसे विभाग के लाइनमैन ने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

जब लाइनमैन दोपहर को उसके किराए के मकान पर पहुंचा तथा दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देख उसके होश उड़ गए। लखविंद्र सिंह को फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया।

संभावना जताई जा रही है कि लखविंद्र सिंह ने गत रात को ही फंदा लगा लिया होगा। उसने यह खाैफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं पाई है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

डीएसपी नयनादेवी विक्रांत के बोल

वहीं डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...