चोरों को नौनिहालों पर नहीं आया तरस, स्कूल में सेंध लगा ले उड़े सामान

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुटलाहड़ में सोमवार रात मिड-डे मील के कमरे से गैस सिलैंडर चोरी हो गया है। मंगलवार सुबह मुख्य शिक्षक शाम कुमार अपने स्टाफ के साथ स्कूल पहुंचे तो मिड-डे मील वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलैंडर गायब था।

उन्होंने इसकी सूचना अपने अधिकारियों, पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। इस बीच नूरपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बयान कलमबद्ध किए। कुटलाहड़ में उपस्थित लोगों ने सरकार व विभाग से स्कूलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।

राजा का तालाब खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रजनी बाला के बोल

राजा का तालाब खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रजनी बाला का कहना है कि पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि स्कूलों में हो रही इस प्रकार की चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं ताकि कार्यरत स्टाफ का मनोबल गिरने न पाए।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पंचायत प्रधान नीलम देवी, एसएमस प्रधान मीनू देवी, तरसेम व नरेश आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...