केंद्र से खैरात नहीं, हक मांग रहा है हिमाचल, GST के रूप में देते हैं टैक्स : भवानी पठानियां

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत हो गई है। इस दौरान कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिमाचल केंद्र सरकार से खैरात नहीं, बल्कि हिमाचलियों के हक की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी के घर से पैसे नहीं देती, यह हर हिमाचली का पैसा है। हिमाचल के लोग जीएसटी के रूप में टैक्स देते हैं, जिसका एक हिस्सा राज्य को मिलता है और बाकी हिस्सा केंद्र के पास रहता है। भवानी पठानियां ने कहा कि आपदा के लिए केंद्र से अलग से धन मिलता है, लेकिन विपक्ष ने यह आदत बना ली है कि जब केंद्र सरकार पैसा देती है, तो वह ही समझते हैं कि हिमाचल की सरकार चल रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल हिमाचल में भारी आपदा आई थी, केंद्र की टीम ने सर्वे करके 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया था, लेकिन अब तक राज्य को एक भी पैसा नहीं मिला है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश से चार सांसदों और तीन राज्यसभा सांसदों पर भी हमला करते हुए कहा कि इन नेताओं ने कभी भी हिमाचल के हितों की आवाज संसद में नहीं उठाई।

भवानी पठानियां ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि वह केंद्र के सामने हिमाचल के हितों की बात उठाएं, और सत्तापक्ष इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ा होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...