लैंडस्लाइड से सड़क के 100 मीटर हिस्से का मिटा नामोनिशान

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा- साहो मार्ग पर सरोथा नाला पर निर्माणाधीन पुल के समीप लैंडस्लाइड होने से मार्ग के करीब सौ मीटर हिस्से का नामोनिशान मिट गया है। लैंडस्लाइड की जद में आने से शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपे भी टूटकर नाले में जा गिरी है। इससे शहर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति भी ठप होकर रह गई है।

लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग ने इस हिस्से में वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम युद्ध स्तर पर छोड़ दिया है। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग की टीम में भी पेयजल आपूर्ति की पाइपों को जोड़ने का काम आरंभ कर दिया है।

इसी बीच चंबा के विधायक नीरज नैयर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द मार्ग पर यातायात और शहर की पेयजल आपूर्ति को बहाल करने को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...