राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में टोबैको कंट्रोल विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा सेंटर फॉर एडवांस टोबैको कंट्रोल की तरफ से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में ब्लॉक कोटला के विद्यालयों प्रमुखों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज की तरफ से डॉक्टर साक्षी , डॉक्टर ऐश्वर्या तथा पीएचसी कोटला से डॉक्टर मनीष शर्मा प्रशिक्षण के रूप में उपस्थित रहे। इस शिविर में शैक्षणिक संस्थाओं को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने बारे जानकारियां प्रदान की।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास तंबाकू पदार्थों के सेवन को रोकने हेतु सभी से आग्रह किया और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया ।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्थानीय प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा, रजनीश कुमारी, कुलजीत, नरेंद्र सिंह, अमित, गिरीश, चैन सिंह व कोटला ब्लॉक विद्यालयों के प्रमुखों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...