हिमाचल में सड़क हादसा, कुल्लू से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त

--Advertisement--

Image

14 यात्री थे सवार

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुल्लू से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये हादसा नगवाई में हुआ है। पता चला है कि बस में 14 यात्री मौजूद थे।

कुछ यात्रियों को आई मामूली रुप से चोट

बता दें कि इस सड़क हादसे में चालक को चोट लगी है और बाकी 4 लोगों को मामूली रुप से चोट आई है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम कूल्लु डिपो की बस सुबह नगवाई के पास हादसे का शिकार हो गईं। बस सुबह कूल्लु से शिमला जा रही थीं। हादसे के समय बस में 14 सवारियां थीं। इनमें परिचालक को चोट लगी हैं। बाकी मामूली रूप से घायल हैं।

अनियंत्रित होकर पलटी बस

बताया जा रहा है कि कूल्लु से शिमला जाने वाली ये बस नॉन स्टॉप हैम बस जब फोरलेन पर नगवाई से गुजर रही थी तो वहां मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां 10 मीटर की दूरी पर दो मोड़ हैं। चालक ने एक मोड़ तो काट लिया, लेकिन दूसरे को काटते वक्त बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

परिचालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं, सुबह सैर को निकले लोगों में बस में फंसी सवारियों ओर परिचालक को निकाला। परिचालक को चोट अधिक लगने के कारण उसे नगवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सवारियों को आंशिक चोट होने के कारण घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...