यूपीएससी परीक्षा करवाने का धर्मशाला को मिला दूसरा मौका, 28 मई को होगा इम्तिहान

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा करवाने का अवसर दूसरी बार फिर मिल गया है। इस वार 28 मई को इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इससे निचले हिमाचल के युवक व युवतियों को घर के नजदीक और कम खर्च में सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का अवसर मिल पाएगा।

पिछले वर्ष पांच जून को पहली बार धर्मशाला में लिखित परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डा. निपुण जिंदल पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित एक महत्त्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर लौटे हैं। पिछले वर्ष के सफल आयोजन के बाद इस बार भी धर्मशाला को इन परीक्षाओं की मेजबानी करने का अवसर मिला है।

उधर परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने बताया कि जल्द ही बैठक कर संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। डा. जिंदल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...