चंबा में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छोड़ के आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के चुराह क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसीपल की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रिंसीपल का कहना है कि पीडि़त जमा दो कक्षा की छात्रा है। स्कूल में एसएमसी पर तैनात शिक्षक द्वारा परिसर में इसके साथ अश्लील हरकतें की गई।

पहले तो छात्रा चुप रही, लेकिन जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने दूरभाष के माध्यम से शिक्षक की इस करतूत की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के बाद प्रिंसीपल ने मामले को आगामी जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।

जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...