टिकरी में सूअरों का आतंक, किसान खेतीबाड़ी छोड़ने को मजबूर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत टिकरी के किसान सुअरों के आतंक से परेशान हो गए हैं। सूअर झुंडों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हैरानी की बात है कि कई माह की कड़ी मेहनत के बाद भी किसानों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है।

इतना ही नहीं प्रशासन और पशुपालन विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद सूअरों के आतंक से निजात नहीं दिलवाई जा रही है। इससे तंग आकर अब किसान धीरे-धीरे खेतीबाड़ी करने से ही पीछे हट रहे हैं। अगर यही आलम रहा तो किसान आने वाले समय में क्षेत्र में पूरी तरह खेतीबाड़ी करना छोड़ देंगे।

ग्राम पंचायत टिकरी के गांव दरकोटी, डोल, सतबणी, भुईंड, थंगोता, मंदरोआ, धरियाणू, कोटघोड़ी, अटाला, सदियोगा, टिकरी, चौगा, नातौड़, सुरूंडा, ढलोगा आदि में सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। सूअर रात को फसलों को नुकसान पहुंचाकर पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिकी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों दौलत राम, परसराम, दीवान चंद, प्रवीण कुुमार, संजीव कुमार, नवीन कुमार, नर सिंह, वीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, अनूप कुमार, चैन लाल, उत्तम चंद, तेज सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में सबसे अधिक भू-भाग पर खेतीबाड़ी कर लोग अपना गुजर-बसर करते आए हैं ।

लेकिन मौसम की मार और उस पर सुअरों के झुंडों के आतंक के कारण अब ग्रामीण खेतीबाड़ी छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों से समस्या का उचित समाधान करवाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...