मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला में 334 करोड़ के विकास कार्यों के किए उद्घाटन, शिलान्यास

--Advertisement--

Image

दस विस क्षेत्रों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े सीएम

धर्मशाला, 11 अक्तूबर – राजीव जसवाल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से कांगड़ा जिला में 334 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए गए। इसमें पालमपुर, शाहपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, नुरपुर, देहरा, जसवां, ज्वाली, फतेहपुर, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास तथा उद्घाटन किए गए हैं।

धर्मशाला के मिनी सचिवालय के प्रांगण में, शाहपुर के एसडीएम कार्यालय परिसर, जयसिंहपुर के संयुक्त कार्यालय भवन के परिसर में, नगरोटा बगबां में पाठशाला भवन में, नूरपुर में एसपी आफिस कार्यालय, देहरा में विकास खंड अधिकारी कार्यालय देहरा में तथा जसवां में बीडीओ आफिस प्रागपुर, ज्वाली में शिवा पैलेस ज्वाली, फतेहपुर में बहुतकनीकी कालेज रैहन में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसमें आयुष विभाग का 17 लाख 34 हजार, लोक निर्माण विभाग के 83 करोड़ 96 लाख, जल शक्ति विभाग के 204 करोड़ तथा वन विभाग के एक करोड़ 19 लाख, कृषि मंडी उपज समिति के चार करोड़ 21 लाख तथा कौशल विकास निगम के 37 करोड़ तथा शिक्षा विभाग के दो करोड़ 85 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए गए हैं। कांगड़ा जिला में कुल 58 विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए गए हैं।

धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विशाल नैहरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा पेयजल की बेहतर सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के लंबित कार्यों को भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है इसके साथ ही सीवरेज की बेहतर सुविधा लोगों को दी जा रही है। विधायक नैहरिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास के लिए आभार भी व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डा खुशहाल, मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव प्ररेणा, मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु, महासचिव सचिन शर्मा, राकेश चौधरी, सुनील मनोचा सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...