मंडी-कुल्लू फोरलेन पर रेलिंग से टकराकर पलटी बोलेरो, एक की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसा मंडी-कुल्लू फोरलेन पर झीड़ी के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे पेश आया। बोलेरो गाड़ी मंडी से कुल्लू की तरफ जा रही थी। जब वह झीड़ी के समीप पहुंची तो गाड़ी स्किड होने के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रिण खो बैठा।

इसके बाद गाड़ी फोरलेन की सैंटर लाइन में लगी रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टकराने के बाद गाड़ी करीब 60 मीटर आगे जाकर सड़क पर पलट गई। इस  हादसे में यशवंत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी छेत डाकघर थलौट तहसील औट जिला मंडी की मौत हो गई जबकि रेंसू व लोकेंद्र निवासी झारखंड घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस थाना औट के प्रभारी ललित ने बताया कि हादसा स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मामले की जांच अमल में लाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...