भाजपा नेता रणवीर निक्का ने वन मंत्री राकेश पठानिया के बेटे भवानी पठानिया पर फर्जीवाड़े के जड़े आरोप

--Advertisement--

Image

भाजपा नेता रणवीर निक्का ने कहा वन मंत्री राकेश पठानिया के बेटे की गाड़ी दो जगह फाइनेंस कैसे हो सकती है

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

भाजपा नेता रणवीर निक्का ने वन मंत्री राकेश पठानिया के बेटे भवानी पठानिया पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए हैं। धर्मशाला में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मंत्री के बेटे ने सता की पावर का दुरुपयोग कर घोखाधड़ी की है। जिसकी पूरी रिपोर्ट उनके पास है।

उन्होंने कहा कि मंत्री के बेटे ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर HP-38G- 2688 है को दो दो जगह फाइनेंस करवाया गया है। इस गाड़ी को पहले उन्होंने केसीसी बैंक शाखा नुरपुर चौगान में फाइनेंस करवाया। कुछ दिनों बाद उन्होंने उस गाड़ी को बेच दिया जबकि फाइनेंस की रकम भरना अभी बाकी थी। इतना ही नहीं जिस गाड़ी को भवानी पठानिया ने बचे था उसी गाड़ी को उन्होंने दोबारा ग्रामीण बैंक से फाइनेंस करवाया।

भाजपा नेता ने कहा की जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो दोनों बैंकों में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई। लेकिन जैसे ही आरटीसी की जानकारी मंत्री के बेटे को लगी तो राज खुलने के डर से भवानी पठानिया ने केसीसी बैंक का बकाया 7 लाख की राशी एक ही दिन में जमा करवा दी।

भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा की एक गाड़ी दो बैंकों में कैसे फाइनेंस हुई और उसके दो मालिक कैसे बन गए। गाड़ी खरीद के लिए फर्जी दस्तावेज कहां से लगाए गए इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये फर्जीवाड़ा किया है उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...