सरवीन चौधरी ने नई दिल्ली में केद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेन्द्र कुमार से की भेंट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सरवीन चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कृत संकल्प है। प्रदेश सरकार महिलाओं को विकास में समान भागीदारी दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम की दृष्टिगत राज्य में गुड़िया हेल्पलाइन की स्थापना भी की है।

सरवीन ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए अधिक धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया। डॉ.वीरेन्द्र कुमार ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी हिमाचल प्रदेश को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...