हिमाचल के चंबा में मुंडन संस्कार से लौटते समय पूरा परिवार खत्म, चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। चंबा-मानी झुलाड़ा सड़क पर मशरूड के पास छतरुड नामक स्थान पर रात करीब दो से तीन बजे के बीच यह हादसा हुआ। बोलेरो गाड़ी सड़क से गहरी खाई में गिरी।

हादसे में पंचायत सपडोट के 6 लोग मोती सिंह, देवराज व चुन्नी लाल सभी पुत्र परसो राम तीनों भाइयों की मौत हो गई। गाड़ी में सवार तीन महिलाओं सहित चालक की भी मौत हो गई। निमो देवी पत्नी मोती सिंह इन दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई, कुंता देवी पत्नी करम सिंह और चौथे भाई की बेटी अनीता पुत्री धर्म सिंह की भी जान चली गई। गाड़ी के ड्राइवर मनोहर लाल पुत्र धारो गांव टोपड़ा ग्राम पंचायत कुठेहड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

ये लोग पंचायत कादला में अपने रिश्तेदार के यहां एक मुंडन संस्कार में गए थे और कार्यक्रम को अटेंड करने के बाद यह सब लोग एक बोलेरो में बैठकर अपने घर की ओर जा रहे थे कि उक्त स्थान पर हादसा हो गया।रात को नहीं लगी हादसे की भनक

रात को हादसा होने की किसी को भी भनक नहीं लगी। सुबह स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो सड़क से नीचे गाड़ी के कुछ पार्ट देखे गए। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने आसपास पड़ोस के लोगों को भी इकट्ठा किया तो देखा कि काफी नीचे जाकर एक बोलेरो गिरी हुई थी व लोग हताहत होकर पड़े थे।

हादसे में मारे गए चालक मनोहर लाल की पत्नी व 7 व 12 साल के दो बच्चे हैं। मनोहर लाल के भाई की भी मृत्यु हो चुकी है। मनोहर लाल के पिता की भी मृत्यु होने के बाद घर के समस्त सदस्यों की जिम्मेवारी मनोहर लाल पर ही थी, लेकिन अब उक्त हादसे में मनोहर लाल के मारे जाने पर परिवार का सहारा छिन गया है। मनोहर लाल विधवा भाभी व माता का भी सहारा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 18 जून - हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी...

एनएसआईसी मण्डी में नि:शुल्क कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून अंतिम तिथि

मंडी, 18 जून - हिमखबर डेस्क मण्डी के पुलघराट स्थित...

परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान शुरू करने का ऐलान

शिमला 18 जून - हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय...