चेकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में स्वार दो युवकों से चिट्टे की खेप बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

जिला कुल्लू की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम लगातार नशा तस्करों पर भारी पड़ रही है । एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह ही रूटीन चैकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में बैठे दो युवकों से 51 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी गई है l दोनों युवक दिल्ली से मनाली के लिए चिट्टे की खेप लेकर जा रहे थे ।

यह हेरोइन इन दोनों युवकों ने कहां से लाई थी तथा कहां बेची जानी थी l उसके बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है । ज़िला कुल्लू पुलिस टीम नशे के तस्करों के हर ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है l एसपी ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा l उन्होंने आम जनता से अपील की है कि हेरोइन के नशे से अपने बच्चों कॊ दूर रखे और किसी भी प्रकार की अगर कोई ऐसी जानकारी आपको मिलती है तो तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित करे l

आरोपियों की पहचान रोहीत निवासी गांव व डाकघर धर्मपुर जिला मंडी हि. प्र.और निखिल निवासी गांव व डाकघर धर्मपुर जिला मंडी हि. प्र. के रूप में हुई हैं । पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...