19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

--Advertisement--

शाहपुर, 18 जून – नितीश पठानियां 

विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी सब-स्टेशन शाहपुर एवं 33/11 केवी सब-स्टेशन दरिणी में मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 19 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल शाहपुर विक्रम के अनुसार रैत, परेई, बागूडू ,बसनूर, शाहपुर, मझग्रां, दुर्गेला, डोहब, क्यारी, सन्दू, हरनेरा, बण्डंज, 39 मील, आईटीआई, दरमण, छतरी , सिंहुआ, भनियारा, रेहलू, पलवाला, दरगेला, बोडूसराना, मनोह, गोरड़ा, भनाला, दरिणी, बोह, सल्ली, डुली, मच्छलानी , खरीडी, , तल्ह, लाहड़ी, लग, बटूणी, कुठारना, निहारकी, डुल्ली, भलेड़, काकरा, रलेहड़, मोरच्छ, स्पेड़ा, लाम तथा इनके साथ लगते गांवों में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य समय से पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...