ब्यूटी पार्लर संचालक महिला ने उपप्रधान पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

--Advertisement--

ब्यूटी पार्लर संचालक महिला ने उपप्रधान पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना माजरा के तहत एक ब्यूटी पार्लर महिला संचालक ने उप प्रधान पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी उसी गांव का रहने वाला है जहां महिला की शादी हुई है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना भाई मानती थी लेकिन आरोपी उसे पर बुरी नजर बनाए हुए था।

एक दिन जब महिला अपने ब्यूटी पार्लर में गई हुई थी तो अचानक आरोपी पार्लर में पहुंच गया जिस समय वह पार्लर में गया तो वहां पर महिला के सिवा कोई नहीं था।

पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर के अंदर वाले कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और अपनी जेब से रुमाल निकालकर महिला का मुंह बंद कर दिया जिससे महिला चिल्ला ना सके।

जैसे ही आरोपी ने महिला का मुंह रुमाल से दबाया तो महिला कुछ देर के लिए बेहोश हो गई आरोपी ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए

जैसे ही पीड़ित महिला को होश आया तो उसने आरोपी को अपने सामने पाया और आरोपी उसे किसी से भी इस बात के बारे में बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोपी कहने लगा कि यदि उसने यह बात किसी से कहीं तो वह उसकी एक अश्लील वीडियो जो उसने बनाई है को वायरल कर देगा।

जिस पर महिला घबरा गई और उसने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया और चुपचाप इस बात को अपने अंदर लिए बैठी रही।

कुछ दिन बाद जब उसने अपने पति को यह सारी बात बताई तो पीड़ित महिला का पति उसे पुलिस थाने ले गया और मामला दर्ज करवाया।

मामले में आरोपी की पहचान रमजान पुत्र रशीद मोहम्मद गांव मेलियो पोस्ट ऑफिस माजरा तहसील पांवटा साहिब एवं उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है। जो की पंचायत का उपप्रधान है।

पीड़िता द्वारा पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज किया गया और आईपीसी की dharar 153/23 dated 27-09-23 U/S 376,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर के बोल 

मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है तथा आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...