बैहल के दुकानदार पीने के पानी के लिए भटक रहे है दर-दर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

गर्मियों का मौसम आते ही जिस प्रकार से हर जगह पानी की कमी की खबरें देखने को मिल रही है और इसी तरह का मामला जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत बैहल में भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय दुकानदारों को पीने के पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है ।

 

गौरतलब है कि बैहल मुख्य बाजार में एक सार्वजनिक नल लगा था जो कि पिछले दो-तीन साल से बंद पड़ा है। जिससे दुकानदारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने यहां पर एक हैंडपंप लगा रखा है। जिसमें से पानी निकालना कोई आसान काम नहीं है। लगातार पांच से 10 मिनट तक इस पंप को चलाना पड़ता है तब कहीं जाकर उस हैंडपंप से पानी निकलता है और इस हैंडपंप से निकलने वाला पानी भी मिटमैला है।

 

स्थानीय दुकानदारों ने जल शक्ति विभाग और सरकार से गुजारिश की है कि हमारी समस्या का हल जल्दी से जल्दी किया जाए इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के जेई शुभम गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में समस्या उनके ध्यान में आई है अगर पंचायत लिखित रूप से हमें प्रस्ताव देती है तो इस नल को दोबारा से चालू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...