बद्दी: झाड़माजरी में फाइन फार्मा कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी स्थित कुंजाल की फाइन फार्मा कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग ने कंपनी की मशीनरी, रॉ मटेरियल और परिसर को भारी नुकसान पहुंचाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, कंपनी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में इस हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने कहा कि नुकसान का सटीक आकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...