हिमाचल के मुख्यमंत्री लंदन दौरे पर, बेटी को किस चर्चित कॉलेज में मिला एडमिशन? जानिये

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सात दिन के लंदन दौरे पर गए हैं। बेटी की एडमिशन के चलते सीएम के साथ उनकी पत्नी भी लंदन गई हैं। तीनों ने गुरुवार को दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि सीएम 27 सितंबर को लंदन से शिमला लौटेगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह पूरी तरह से निजी दौरा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेटी कामुन लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स में लॉ में मास्टर्स डिग्री करेंगी। सीएम की बेटी कामून ने लॉ में मास्टर्स करने के लिए अलग-अलग परीक्षाएं दी थीं और इस आधार पर उनका चयन हुआ है।

दुनिया के टॉप-3 संस्थानों में शुमार लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स में कामुन वकालत की उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगी। उधऱ, विदेश रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...