नशे में धुत्त पहुंचा पंचायत सचिव, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करवाया मैडीकल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ग्राम पंचायत का एक सचिव वीरवार को शराब के नशे में पंचायत घर पहुंच गया। दोपहर को जब कुछ ग्रामीण अपने निजी कार्य से पंचायत घर पहुंचे, तो उन्होंने पंचायत सचिव को नशे में धुत्त पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत नादौन पुलिस थाना को दी। वहां से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सचिव का मैडीकल करवाया।

एसएचओ निर्मल सिंह के बोल

इस संबंध में नादौन थाना के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी, जहां पर सचिव नशे में धुत्त मिला। उन्होंने बताया कि सचिव का नादौन अस्पताल में मैडीकल करवाया गया, जहां से मिली रिपोर्ट को आगामी कार्यवाही हेतु बीडीओ नादौन को भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...