बड़सर में नाबालिगा से दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा आरोपी।

--Advertisement--

Image

बड़सर, व्यूरो

बड़सर थाना के तहत एक नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने  का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता की मां ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बड़सर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी बेटी को फोन पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उसे मिलने गई तो उसने जबरदस्ती उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए।

लड़की ने घर जाकर अपनी माता को आपबीती सुनाई। उसके बाद पीडि़ता की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि  नाबालिगके साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कर लिया है व पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...