कृषि विश्वविद्यालय का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट; शरारती तत्त्वों की करतूत, प्रशासन ने लोगों से सजग रहने का किया आह्वान

--Advertisement--

Image

कार्यालय संवाददाता – पालमपुर

प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में शरारती तत्वों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के फर्जी ई-मेल अकाउंट बनाकर उनसे मेल भेजने का मामला सामने आने के कुछ समय बाद ही अब कृषि विश्वविद्यालय का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस संदर्भ में जानकारी मिलने के बाद असली व नकली इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरें सोशल नेटवर्क साइट्स पर डाल कर लोगों से सचेत रहने का आह्वान किया है।

फिलवक्त यह खुलासा नहीं हो पाया है कि कृषि विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बार-बार कौन और किस कारण से गलत इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहा है। गौर रहे कि कुछ समय पूर्व कृषि विवि के कुलपति व रजिस्ट्रार सहित उच्च अधिकारियों व वैज्ञानिकों के नाम से जाली मेल भेजे जाने का मामला सामने आया था।

इससे पहले भी विश्वविद्यालय में नौकरियों के संबंध में सोशल नेटवर्क साइट्स पर गलत जानकारी डाल लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था। पूर्व में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक रहे और इस समय केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन डा. प्रदीप कुमार के नाम से भी फर्जी ई-मेल भेजे जा रहे थे। इसके बाद पूर्व कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल के नाम से बनाए गए फेक अकाउंट से मेल भेजे जाने की घटनाएं सामने आई थी।

फिर कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा के फर्जी अकाउंट से लोगों को मेल प्राप्त हो रही थीं। अब शरारती लोगों ने विश्वविद्यालय के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज की नकल करते हुए फर्जी अकाउंट बना डाला है। फेक अकाउंट में बकायदा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के नाम डालकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...