
फतेहपुर – अनिल शर्मा
खँड विकास कार्यलय फतेहपुर के सभाहाल में फतेहपुर के बिधायक भबानी सिंह पठानिया ने क्षेत्र के महिला मंडलों ब युबक मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ब अपने -अपने क्षेत्र के विकास में मुख्य भूमिका निभाने का आहबान किया ।
उन्होंने कहा उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं ब युबाओं का सशक्तिकरण करबाना है । जिसके चलते ही उन्होंने बिधायक निधि से महिला मंडलों ब युबक मंडलों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया । उन्होंने कहा अब तक खँड की करीब 115 महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है ।
उन्होंने कहा उनका मुख्य उद्देश्य महिला मंडलों ब युबक मंडलों के माध्यम से रोजगार के अबसर पैदा करना है । जिसके लिए महिला मंडल ब युबक मंडल को इतना सक्षम बनाना है कि बो अपने स्तर ब युबाओं ब युवतियों को प्रशिक्षण दे पाएं ताकि बो अपनी मंजिल तक पहुंचने के काबिल बन पाए ।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन जीत कुमार शर्मा ,बीडीसी संदेश कुमारीं ,यूथ अध्यक्ष जगजीत पठानिया ,हरमेश सिंह ,कार्यलय सुपरिडैंट मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।
