प्रकृति के रक्षक महादेव का पवित्र धाम मनीमहेश हो रहा गंदा, सफाई अभियान में स्वयंसेवक के रूप में ले भाग

--Advertisement--

प्रकृति के रक्षक महादेव का पवित्र धाम मनीमहेश हो रहा गंदा, प्रकृति के रक्षक महादेव के पवित्र धाम को क्या आप देख सकते हैं गंदा?15 जुलाई से 30 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा मार्ग पर चलने बाले सफाई अभियान में स्वयंसेवक के रूप में ले भाग।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

भगवान शिव की कृपा से हमें हर वर्ष पावन मणिमहेश यात्रा का अवसर मिलता है। यह यात्रा हमारी आस्था और प्रकृति दोनों का उत्सव है। लेकिन हाल के वर्षों में यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक, बोतलें, रैपर और अन्य कचरा बहुत बढ़ गया है, जिससे न केवल प्राकृतिक सौंदर्य खराब हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और स्थानीय जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुँच रहा है।

महादेव प्रकृति के रक्षक हैं। क्या हम उनके पवित्र धाम को गंदा होते देख सकते हैं? एक सच्चे शिव भक्त होने के नाते, यह हमारा कर्तव्य है कि हम मणिमहेश यात्रा मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें।

 

इसी उद्देश्य से, 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग (हड़सर से मणिमहेश झील) पर सफाई अभियान आयोजित किया जा रहा है।

हम सभी शिव भक्तों से निवेदन करते हैं कि इस अभियान में स्वयंसेवक के रूप में भाग लें। आप अपने परिवार, मित्रों या समूह के साथ जुड़ सकते हैं

यह अभियान न केवल सेवा है, बल्कि सच्ची भक्ति भी है। स्वच्छ मणिमहेश, स्वच्छ आस्था! आइए, हम सब मिलकर महादेव के धाम की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुंदर बनाएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7827097975

Email ID: manimaheshyatra2025@gmail.com

व्यक्तिगत रूप से इस अभियान में भाग लेने के लिये इस फार्म को भरें

https://docs.google.com/forms/d/1UStuML-NuLlj11rSQSDOjLhriF6MelXnxZsKoBdKQ7E/edit?chromeless=1

संस्थागत रूप से इस अभियान में भाग लेने के लिये इस फार्म को भरें

https://docs.google.com/forms/d/1nsDxHKJE5dKGUwcT7yjuZI80GpqOf6w3v13FDR59qlU/edit?chrom

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...