मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले के वाहन से बच्चे को लगी टक्कर, IGMC में भर्ती

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी के उपनगर संजौली में बुधवार शाम उस समय एक हादसा हो गया जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग किशोर अचानक सड़क पर काफिले की ओर दौड़ पड़ा और एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गया।

हादसे में घायल हुआ किशोर 13 साल का है और शिमला के जुंगा का रहने वाला है। घटना संजौली गुरुद्वारे से कुछ आगे एचआरटीसी डिपो कार्यालय के समीप हुई। मुख्यमंत्री का काफिला ओक ओवर की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार बच्चा तेजी से काफिले की ओर दौड़ा, जिसे देखकर एस्कॉर्ट वाहन के चालक ने तत्काल ब्रेक लगाए, मगर गाड़ी बच्चे को छू गई, जिससे वह पास खड़ी एक बस से जा टकराया।

तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए बच्चे को मुख्यमंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी में ही इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी आईजीएमसी पहुंचे और बच्चे की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित रही। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...