मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और सर्विस तकनीशियन के साक्षात्कार 25 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु इलीवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 5 पद और सर्विस तकनीशियन के 7 पद भरे जाएंगे।

इन पदों को भरने के लिए 25 जून को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक स्नातक पास होना चाहिए। जबकि, सर्विस तकनीशियन के पदों के लिए आवेदक किसी भी टेªड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए।

दोनों श्रेणियों के पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 14 हजार रुपये मासिक वेतन, आवास और अन्य सुविधा दी जाएंगी।

किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 9988838349 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...