पैसे को लेकर हुआ विवाद, 24 साल के बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। भोरंज उपमंडल के बैलग गांव में 24 वर्षीय बेटे ने पैसों के विवाद में अपनी 48 वर्षीय मां की हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सोमलता के रूप में हुई है। मंगलवार को घर पर केवल मां-बेटा ही मौजूद थे।

इसी दौरान खाना खाते वक्त पैसों को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी ने गुस्से में आकर प्रेस से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए नाटक रचा। उसने दरवाजा बंद कर खुद को भी बेहोश दिखाने का प्रयास किया और बताया कि तीन-चार अज्ञात लोग गाड़ी में आए थे, जिन्होंने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी मां की हत्या कर फरार हो गए।

पहले तो पुलिस उसकी कहानी में उलझ गई और संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दीं। लेकिन देर शाम शक के आधार पर बेटे को थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उसके जवाब बदलते रहे और पुलिस को उस पर गहरा संदेह हुआ।

बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने भोरंज थाने पहुंचकर उससे सख्त पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। हाल ही में उसने गाड़ी खरीदी थी और इसके लिए अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था। पैसे न मिलने पर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मृतका का पति पूर्व सैनिक है और वर्तमान में ऊना के एक संस्थान में कार्यरत हैं। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। बेटे की इस करतूत से पूरा परिवार और गांव सदमे में है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...