विधानसभा सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत घटासनी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

--Advertisement--

आपदा प्रभावित 22 परिवारों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री, प्रभावित परिवारों को 1 लाख 40 हजार की तत्काल राहत राशि प्रदान, प्राकृतिक आपदा के चलते जिला में 900 के करीब घरों को क्षति, संकट की घड़ी में लोगों के साथ प्रदेश सरकार– विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 

चंबा, (ककीरा) सितम्बर 17 – भूषण गुरूंग 

विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत घटासनी के अप्पर तथा लोअर मामूल गाँव का दौरा कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों के पारिवारिक सदस्यों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके राहत एवं पुनर्वास के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत घटासनी के वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय 22 आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की। साथ में उन्होंने प्रभावितों को एक लाख 40 हजार की तत्काल राहत राशि भी प्रदान की।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में जारी इस प्राकृतिक आपदा के दौर में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश में राहत एवं पुनर्वास को 1500 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों तथा अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न आपदा प्रभावित जिलों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा प्रदेश में हुए वास्तविक नुकसान के आधार पर राहत राशि उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते जिला में लगभग 900 के करीब घरों को नुकसान हुआ है। इसी तरह उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 121 घर तथा 164 गौ शालाओं को आपदा से क्षति हुई है। राज्य सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थानीय संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल , पुलिस उपाधीक्षक योगराज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, राजेश मोगरा राजीव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, राम पॉल, अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...