जन्मदिन पर PM मोदी ने गर्भवती महिलाओं को दिया तोहफा, ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान लॉन्च

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर 2025) 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी। बीजेपी ने इसके लिए मेगा प्लान बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिले का दौरा किया। यहां से पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और 8वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत की है।

यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईजीएमसी शिमला में किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने राज्य में इस अभियान की शुरुआत की।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस अभियान के तहत 8 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक पीएचसी में कम से कम 100 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच होगी।

अभियान के दौरान महिला स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, जागरूकता कार्यक्रम, निक्षय मित्र अभियान, रक्तदान शिविर और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल रहेंगी।

इसका उद्देश्य महिलाओं को गंभीर बीमारियों से समय रहते बचाव और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। हिम केयर और आयुष्मान योजना के तहत इलाज न मिलने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि इन दोनों योजनाओं की देय राशियां लंबित हैं।

जिसके कारण लोगों को कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सभी लंबित भुगतानों को जारी करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...