पहले दिन जिला शिमला में किसी भी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकनः डीसी

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 अक्तूबर – नितिश पठानियां
नामांकन भरने के पहले दिन जिला शिमला में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। यह जानकारी देते हुए जिला
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 17 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव-2022 की अधिसूचना जारी कर दी है।
चुनाव की अधिसूचना के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है  तथा 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन तक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर, 23 अक्तूबर तथा 24 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे।
आदित्य नेगी ने कहा कि 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी व 29 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के लिए 40 लाख रुपये चुनाव व्यय सीमा निर्धारित की गई है। मतदान 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...