परवाणू में तीन ट्रक और बस आपस में टकराए, एक महिला घायल

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों के लेदर गर्म होने से स्टेयरिंग जाम हो गए। इसके चलते ट्रक एक दूसरे से टकरा गए। जबकि एक ट्रक बस से टकराकर सड़क पर पलट गया।

इस हादसे में बस में सवार एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। जिसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां पर महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद टीटीआर में करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।

वहीं सूचना के बाद परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद हादसा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर है। यातायात सुचारू किया गया है।

बस में एक सवारी को चोटें आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य सवारियां सुरक्षित है। जिन्हें दूसरी बस में गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...