पंजाब से आ रही एक निजी गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 238 बोतलें बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चम्बा पठानकोट राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर बनीखेत पेट्रोल पंप के समीप तरकुट स्थान पर बनीखेत पुलिस टीम ने पंजाब से आ रही एक निजी गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 238 बोतलें बरामद कर मामला दर्ज किया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनीखेत पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ रोजमर्रा की रूटीन के साथ चम्बा पठानकोट उच्चमार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप बीती रात 11 बजे के करीब गश्त लगा रखी थी वही हर आने जाने वाली गाड़ी की गहनता से जांच कर रही थी।

तभी पुलिस को गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि एक निजी गाड़ी जिसमे शराब होने का अंदेशा हो सकता है।

मिली सूचना के आधार पर बनीखेत पुलिस ने तरकुट जाकर देखा तो एक निजी गाड़ी नंबर PB-06-0910 सड़क किनारे खड़ी है।

जब पुलिस ने गाड़ी चालक से सड़क किनारे खड़े होने का कारण पूछा तो चालक पुलिस को सही से जवाब नही दे पाया व घबराहट में हड़बड़ाने लगा।

पुलिस ने जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो गाड़ी की डिक्की में से 19 पेटी व 10 बोतले(238 बोतले)अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।

शराब माफिया का नाम प्रताप सिंह पुत्र अमरीक सिंह गांव गली नंबर-2 बडाली डाकघर छहटा टाटातहसील व जिला अमृतसर का रहना वाला है।

शराब माफिया प्रताप सिंह शराब की खेप को पठानकोट से चम्बा की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

थाना डलहौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान पंजाब के एक व्यक्ति को इंग्लिश शराब की 238 बोतल के गिरफ्तार किया है।आगे की कार्यवाही जारी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

शाहपुर - नितिश पठानियां  द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय, रैत में विश्व...

लोक निर्माण विभाग के 119 दैनिक भोगी बेलदार रेगुलर

हिमखबर डेस्क प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत करूणामूलक आधार...

10वीं की छात्रा पर युवक ने बरसाए पत्थर, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें; पीड़िता IGMC में उपचाराधीन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा की इस खड्ड में खनन पर 16 साल पुराना प्रतिबंध हटाया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले की मंड...