पंचतत्व में विलीन हुए जोगिंद्रनगर के हरदेव सिंह, सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

यूपी के सिद्धार्थनगर में भारतीय सेना के एसएसबी में बतौर सब इंस्पैक्टर तैनात जोगिन्द्रनगर की नगर परिषद के वार्ड नम्बर 5 निवासी हरदेव सिंह (55) पुत्र गीज्जू राम की चंडीगढ़ से घर वापस आते समय नंगल के पास मृत्यु हो गई।

हरदेव सिंह गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों ड्यूटी देने के पश्चात से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था लेकिन कारण वश ऑप्रेशन नहीं हो पाने के बाद उन्हें चंडीगढ़ से वापस घर लाया जा रहा था लेकिन पंजाब के नंगल के पास उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया।

उनका अन्तिम संस्कार शानन के श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। उनके बडे़ बेटे कर्ण सिंह ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के जवानों ने अपने साथी को अन्तिम सलामी दी।

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार तथा कानूनगो संजय शर्मा ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की अन्तिम यात्रा में स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा उन्हें अंतिम विदाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...