नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब पहाड़ी से एक भारी-भरकम चीड़ का सूखा पेड़ सीधे व्यस्त मुख्य मार्ग पर आ गिरा, जिससे वहां से गुजर रही एक मारुति ऑल्टो और सडक़ किनारे खड़ी टाटा इंडिगो कार चकनाचूर हो गई।

हादसे के वक्त ऑल्टो कार में बिलासपुर के श्रीनयनादेवी निवासी हुकम चंद अपने भतीजे रमन कुमार को नौकरी की ज्वाइनिंग दिलाने ले जा रहे थे कि अचानक यह आफत उनकी गाड़ी पर आ गिरी, जिससे रमन की बाजू व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय पार्षद बबिता तंगड़ाईक ने आबादी के ऊपर मंडरा रहे ऐसे अन्य खतरनाक पेड़ों को वन विभाग के सहयोग से जल्द हटाने का आश्वासन दिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...

कांगड़ा में चिट्टे का बढ़ता कहर, 15 पंचायतें हेरोइन के ‘रेड जोन’ घोषित

हिमखबर डेस्क पुलिस जिला कांगड़ा में नशे का काला जाल...